"कुरु" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 +
{{बहुविकल्प|बहुविकल्पी शब्द=कुरु|लेख का नाम=कुरु (बहुविकल्पी)}}
 +
 
'''कुरु''' [[महाभारत]] में वर्णित '[[कुरु वंश]]' के प्रथम पुरुष कहे जाते हैं। वे बड़े प्रतापी और तेजस्वी राजा थे। उन्हीं के नाम पर कुरु वंश की शाखाएँ निकलीं और विकसित हुईं। एक से एक प्रतापी और तेजस्वी वीर कुरु के वंश में पैदा हुए। [[पांडव|पांडवों]] और [[कौरव|कौरवों]] ने भी कुरु वंश में ही जन्म लिया था। विश्व प्रसिद्ध 'महाभारत का युद्ध' भी कुरुवंशियों में ही लड़ा गया।
 
'''कुरु''' [[महाभारत]] में वर्णित '[[कुरु वंश]]' के प्रथम पुरुष कहे जाते हैं। वे बड़े प्रतापी और तेजस्वी राजा थे। उन्हीं के नाम पर कुरु वंश की शाखाएँ निकलीं और विकसित हुईं। एक से एक प्रतापी और तेजस्वी वीर कुरु के वंश में पैदा हुए। [[पांडव|पांडवों]] और [[कौरव|कौरवों]] ने भी कुरु वंश में ही जन्म लिया था। विश्व प्रसिद्ध 'महाभारत का युद्ध' भी कुरुवंशियों में ही लड़ा गया।
 
{{tocright}}
 
{{tocright}}

08:06, 28 जून 2015 का अवतरण

Disamb2.jpg कुरु एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- कुरु (बहुविकल्पी)

कुरु महाभारत में वर्णित 'कुरु वंश' के प्रथम पुरुष कहे जाते हैं। वे बड़े प्रतापी और तेजस्वी राजा थे। उन्हीं के नाम पर कुरु वंश की शाखाएँ निकलीं और विकसित हुईं। एक से एक प्रतापी और तेजस्वी वीर कुरु के वंश में पैदा हुए। पांडवों और कौरवों ने भी कुरु वंश में ही जन्म लिया था। विश्व प्रसिद्ध 'महाभारत का युद्ध' भी कुरुवंशियों में ही लड़ा गया।

जन्म

हिन्दू धार्मिक ग्रंथ 'महाभारत' के अनुसार हस्तिनापुर में एक प्रतापी राजा था, जिसका नाम संवरण था। संवरण वेदों को मानने वाला और सूर्यदेव का उपासक था। वह जब तक सूर्यदेव की उपासना नहीं कर लेता था, जल का एक घूंट भी कंठ के नीचे नहीं उतारता था। एक दिन संवरण हिम पर्वत पर हाथ में धनुष-बाण लेकर आखेट के लिए भ्रमण कर रहा था, तभी उसे एक अत्यंत सुंदर युवती दिखाई दी। वह युवती इतनी सुंदर थी कि संवरण उस पर आसक्त हो गया। वह उसके पास जाकर बोला- "तन्वंगी, तुम कौन हो? तुम देवी हो, गंधर्व हो या किन्नरी हो? तुम्हें देखकर मेरा चित्त चंचल और व्याकुल हो उठा। क्या तुम मेरे साथ गंधर्व विवाह करोगी? मैं सम्राट हूँ, तुम्हें हर तरह से सुखी रखूँगा।"

युवती ने संवरण को बताया कि वह सूर्य की छोटी पुत्री ताप्ती है। उसने यह भी कहा कि जब तक मेरे पिता आज्ञा नहीं देंगे, मैं आपके साथ विवाह नहीं कर सकती। यदि आपको मुझे पाना है तो मेरे पिता को प्रसन्न कीजिए।" संवरण ने सूर्यदेव की कठिन तपस्या कर उन्हें प्रसन्न कर लिया और वरदान स्वरूप पत्नी रूप में ताप्ती को माँग लिया। ताप्ती और संवरण से ही कुरु का जन्म हुआ।

कुरु महाजनपद

राजा कुरु के नाम से ही 'कुरु महाजनपद' का नाम प्रसिद्ध हुआ, जो प्राचीन भारत के सोलह महाजनपदों में से एक था। इसका क्षेत्र आधुनिक हरियाणा (कुरुक्षेत्र) के ईर्द-गिर्द था। इसकी राजधानी संभवतः हस्तिनापुर या इंद्रप्रस्थ थी। कुरु के राज्य का विस्तार कहाँ तक रहा होगा, ये भारतियों के लिए खोज का विषय है; किन्तु विश्व इतिहास में कुरु प्राचीन विश्व के सर्वाधिक विशाल साम्राज्य को नए आयाम देने वाले चक्रवर्ती राजा थे। उन्होंने ईरान में मेड़ साम्राज्य को अपने ही ससुर अस्त्यागस से हस्तांतरित करते हुए साम्राज्य का नया नाम 'अजमीढ़ साम्राज्य'[1] रखा था। इस साम्राज्य की सीमाएँ भारत से मिस्र, लीबिया और ग्रीक तक विस्तृत थीं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. Achaemenid_empire

संबंधित लेख