भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
नकुल महाभारत के मुख्य पात्र हैं। नकुल कुन्ती के नहीं अपितु माद्री के पुत्र थे।
- नकुल ने भी द्रोणाचार्य से शिक्षा ली और यह अश्व विद्या में विशेष निपुण था।
- युधिष्ठिर के चतुर्थ भ्राता, अश्विनीकुमारों के औरस और पाण्डु के क्षेत्रज पुत्र।
- इनकी माता का नाम माद्री था।
- इनके सहोदर का नाम सहदेव था।
- नकुल सुन्दर, धर्मशास्त्र, नीति तथा पशु-चिकित्सा में दक्ष थे।
- अज्ञातवास में ये विराट के यहाँ 'ग्रंथिक' नाम से गाय चराने और घोड़ों की देखभाल का कार्य करते रहे थे।
- द्रौपदी से इसका भी विवाह हुआ था।
- इनकी स्त्री करेणुमती, चेदिराज की कन्या थीं।
- निरमित्र और शतानीक नामक इनके दो पुत्र थे।
मृत्यु
नकुल को अभिमान था कि एकमात्र मैं ही सबसे अधिक रूपवान हूँ। इसलिए वे मार्ग में स्वर्ग जाते समय धराशायी हो गए।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
| महाभारत |
|---|
| | महाभारत के पर्व | | | | महाभारत के चरित्र | | | | स्थान | | | | अन्य | |
|
|
प्रमुख विषय सूची
|
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज
|
|
|