दशरथ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहां जाएं: भ्रमण, खोज
गणराज्य कला पर्यटन दर्शन इतिहास धर्म साहित्य सम्पादकीय सभी विषय ▼

राजा दशरथ


चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र में सूर्य, मंगल शनि, वृहस्पति तथा शुक्र अपने-अपने उच्च स्थानों में विराजमान थे, कर्क लग्न का उदय होते ही महाराज दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या के गर्भ से एक शिशु का जन्म हुआ जो कि श्यामवर्ण, अत्यन्त तेजोमय, परम कान्तिवान तथा अद्‍भुत सौन्दर्यशाली था। उस शिशु को देखने वाले ठगे से रह जाते थे। इसके पश्चात शुभ नक्षत्रों और शुभ घड़ी में महारानी कैकेयी के एक तथा तीसरी रानी सुमित्रा के दो तेजस्वी पुत्रों का जन्म हुआ। इस प्रकार क्रमशः राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। इनकी शांता नाम की एक पुत्री थी, जिसे इनके मित्र राजा रोमपाद ने गोद लिया था।

अपने बड़े पुत्र राम के राज्याभिषेक की इच्छा दशरथ पूरी नहीं कर पाए और कैकयी के हठ के कारण उन्हें राम को 14 वर्ष के लिए बनवास पर भेजना पड़ा। इसी पुत्र-वियोग में दशरथ का देहांत हो गया। इस सम्बन्ध में यह भी उल्लेख मिलता है कि हाथी के पानी पीने के समान आवाज सुनकर दशरथ ने शब्द-भेदी बाण चला दिया था। उससे अंधे माता-पिता के लिए पानी भर रहे श्रवणकुमार की मृत्यु हो गई। पुत्र की मृत्यु के बाद तड़पकर मरते हुए श्रवणकुमार के माता-पिता ने दशरथ को शाप दिया था कि तुम भी हमारी तरह पुत्र के शोक में मरोगे। वही शाप राम के वन-गमन के वियोग में दशरथ की मृत्यु का कारण बना।

संबंधित लेख


ऊपर जायें

प्रमुख विषय सूची

गणराज्य कला पर्यटन जीवनी खेल दर्शन संस्कृति
इतिहास भाषा साहित्य विज्ञान कोश धर्म भूगोल
सम्पादकीय फ़ेसबुक पर भारतकोश (नई शुरुआत)
सुझाव दें फ़ेसबुक पर शेयर करें    ट्वीट करें

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

अं
क्ष त्र ज्ञ श्र अः


Book-icon.png संदर्भ ग्रंथ सूची


निजी टूल
नामस्थान
संस्करण
क्रियाएं
सुस्वागतम्
संक्षिप्त सूचियाँ
सहायता
सहायक उपकरण