भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(
एम. ए. अंसारी से भेजा गया)
मुख़्तार अहमद अंसारी
|
|
|
| पूरा नाम
|
मुख़्तार अहमद अंसारी
|
| अन्य नाम
|
एम. ए. अंसारी, डॉ. अंसारी
|
| जन्म
|
25 दिसम्बर 1880
|
| जन्म भूमि
|
ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश के
|
| मृत्यु
|
10 मई 1936
|
| मृत्यु स्थान
|
नई दिल्ली
|
| मृत्यु कारण
|
हृदयाघात
|
| नागरिकता
|
भारतीय
|
| प्रसिद्धि
|
प्रसिद्ध चिकित्सक एवं मुस्लिम नेता
|
| पार्टी
|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
|
| पद
|
मुस्लिम लीग अध्यक्ष, कांग्रेस अध्यक्ष
|
| अन्य जानकारी
|
डॉ. अंसारी 1928 में वह जामिया मिलिया के उप-कुलपति बने और जीवनपर्यत इस पद पर रहे।
|
| अद्यतन
|
16:22, 16 मार्च 2012 (IST)
|
डॉ. मुख़्तार अहमद अंसारी (जन्म-25 दिसम्बर 1880 ग़ाज़ीपुर- मृत्यु- 10 मई 1936, नई दिल्ली) एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लिया और वाराणसी (भूतपूर्व बनारस) में राष्ट्रवादी विश्वविद्यालय काशी विद्यापीठ और दिल्ली में जामिया मिलिया स्थापित करने में योगदान दिया।
जन्म और शिक्षा
डॉ. मुख़्तार अहमद अंसारी का जन्म 25 दिसम्बर 1880 को उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर ज़िले में हुआ था। अंसारी ने मद्रास (वर्तमान चेन्नई) तथा इंग्लैंड में चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण की। अंसारी ने एडिनबरा विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा पूरी की और कई वर्ष तक लंदन के विभिन्न अस्पतालों में काम किया।
कार्यक्षेत्र
भारत लौटने पर उन्होंने दिल्ली में 1910 में डॉक्टरी शुरू की। वह राष्ट्रवादी आंदोलन की ओर आकर्षित हुए और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। डॉक्टर अंसारी अच्छी शिक्षा संस्थाओं की आवश्यकता के प्रति अत्यधिक सजग थे। 1928 में वह जामिया मिलिया के उप-कुलपति बने और जीवनपर्यत इस पद पर रहे। 1912 में डॉ. अंसारी ने तुर्की में अखिल भारतीय चिकित्सा मिशन का आयोजन किया। सार्वजनिक जीवन और चिकित्सा दोनों क्षेत्रों में उनका बड़ा सम्मान था। 1920 में उन्होंने भारतीय मुस्लिम लीग की अध्यक्षता का पद स्वीकार किया। एम. ए. अंसारी ख़िलाफ़त आन्दोलन में भी सक्रिय रहे और 1922 में गया कि ख़िलाफ़त सम्मेलन की अध्यक्षता का पद संभाला। गांधी जी से उनका निकट का सम्पर्क था। 1927 में मद्रास के कांग्रेस अधिवेशन के एम. ए. अंसारी ही अध्यक्ष रहे। गांधी जी द्वारा संचालित 1930 और 1932 के आन्दोलनों में भाग लेने के कारण उन्होंने कई बार जेल यात्राएँ कीं। अंसारी अपने समय में दिल्ली के प्रतिष्ठित चिकित्सक थे। एडिनबरा (ब्रिटेन) से डॉक्टर अंसारी ने डॉक्टर की पदवी प्राप्त की और दिल्ली में रहकर डॉक्टरी की।
निधन
स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण निधन से एक वर्ष पूर्व उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था। 10 मई 1936 ई. में उनका देहान्त हो गया। दिल्ली का अंसारी रोड उन्हीं की यादगार है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Dr M A Ansari
संबंधित लेख
प्रमुख विषय सूची
|
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज
|
|
|