भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- अजय घोष का जन्म 1880 ई. में पश्चिम बंगाल के मिहिजाम नामक स्थान पर हुआ। उन्होंने इलाहाबाद में उच्च शिक्षा प्राप्त की।
- ये हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकलन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य रहे तथा 1928 ई. में सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु एवं बटुकेश्वर दत्त के साथ कारावास गए एवं लाहौर काण्ड में इन्हें भी अभियुक्त के रूप में सज़ा दी गई।
- 1933 ई. में इन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी से स्वयं को जोड़ लिया तथा 1951 ई. में इन्हें इसका महासचिव निर्वाचित किया गया।
- स्वतन्त्र भारत में प्रथम आम चुनाव में उनके दल को अच्छी सफलता मिली।
- 1962 ई. में श्री घोष का निधन हो गया।
- इस प्रकार श्री घोष की जीवनयात्रा एक क्रांतिकारी से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के साम्यवादी तक की रही।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
नागोरी, डॉ. एस.एल. “खण्ड 3”, स्वतंत्रता सेनानी कोश (गाँधीयुगीन), 2011 (हिन्दी), भारतडिस्कवरी पुस्तकालय: गीतांजलि प्रकाशन, जयपुर, पृष्ठ सं 2।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
प्रमुख विषय सूची
|
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज
|
|
|