राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहां जाएं: भ्रमण, खोज
गणराज्य कला पर्यटन दर्शन इतिहास धर्म साहित्य सम्पादकीय सभी विषय ▼

राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी (जन्म- 1901 ई. में भड़गा ग्राम, बंगाल; मृत्यु-17 दिसंबर, 1927) एक प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।

जीवन परिचय

राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म बंगाल के पाबना ज़िले के भड़गा नामक ग्राम में हुआ था। लेकिन इनका परिवार 1909 ई. वाराणसी चला आया था, अत: राजेन्द्रनाथ की शिक्षा-दीक्षा वाराणसी से ही हुई। जिस समय वे एम. ए. में पढ़ रहे थे, उनका संपर्क क्रांतिकारी शचीन्द्रनाथ सान्याल से हुआ। सान्याल बंगाल के क्रांतिकारी 'युगांतर' दल से संबद्ध थे। वहाँ एक दूसरा दल भी 'अनुशीलन' के नाम से काम करने लगे। राजेन्द्रनाथ इस संघ की प्रतीय समिति के सदस्य थे। अन्य सदस्यों में पंडित रामप्रसाद बिस्मिल भी सम्मिलित थे। काकोरी ट्रेन कांड में जिन क्रांतिकारियों ने प्रत्यक्ष भाग लिया उनमें राजेन्द्रनाथ भी थे। बाद में वे बम बनाने की शिक्षा प्राप्त करने और बंगाल के क्रांतिकारी दलों से संपर्क बढाने के उद्देश्य से कोलकाता गए। वहाँ दक्षिणेश्वर बम फैक्ट्रीकांड में पकड़े गए और इस मामले में दस वर्ष की सज़ा हुई।

मृत्यु

राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी की मृत्यु 17 दिसंबर, 1927 को उत्तर प्रदेश की गोंडा जेल में फांसी देने के कारण हुई।

विचार

फांसी के फंदे तक जाने से पूर्व लाहिड़ी ने स्नान और गीता पाठ किया और कुछ व्यायाम भी किया। अंग्रेज़ मजिस्ट्रेट को उनके व्यायाम करने पर आश्चर्य हुआ। उसके पूछने पर लाहिड़ी ने उत्तर दिया-

मैं हिन्दू हूँ और मेरा विश्वास है कि मैं देश की आज़ादी के लिए पुन: दूसरा शरीर धारण करने जा रहा हूँ, वह शरीर स्वस्थ और बलिष्ठ हो, इसीलिए मैंने व्यायाम किया।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ

लीलाधर, शर्मा भारतीय चरित कोश (हिन्दी)। भारतडिस्कवरी पुस्तकालय: शिक्षा भारती, 711।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


ऊपर जायें

प्रमुख विषय सूची

गणराज्य कला पर्यटन जीवनी खेल दर्शन संस्कृति
इतिहास भाषा साहित्य विज्ञान कोश धर्म भूगोल
सम्पादकीय फ़ेसबुक पर भारतकोश (नई शुरुआत)
सुझाव दें फ़ेसबुक पर शेयर करें    ट्वीट करें

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

अं
क्ष त्र ज्ञ श्र अः


Book-icon.png संदर्भ ग्रंथ सूची


निजी टूल
नामस्थान
संस्करण
क्रियाएं
सुस्वागतम्
संक्षिप्त सूचियाँ
सहायता
सहायक उपकरण