लद्दाख
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:58, 18 जनवरी 2020 का अवतरण
लद्दाख
| |
राजधानी | लेह |
राजभाषा(एँ) | तिब्बती, लद्दाख़ी, हिन्दी (आधिकारिक) |
स्थापना | 31 अक्तूबर, 2019 |
जनसंख्या | 2,74,289 (2011) |
· घनत्व | 4.6 कि.मी.2 (12 वर्गमील) /वर्ग किमी |
क्षेत्रफल | 59146 कि.मी.2 (22,836 वर्गमील) |
भौगोलिक निर्देशांक | 34°10′12″N 77°34′48″E |
ज़िले | 02 |
उच्च न्यायालय | जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय |
उपराज्यपाल | राधाकृष्ण माथुर |
वाहन पंजीकरण | टीबीए (TBA) |
बाहरी कड़ियाँ | अधिकारिक वेबसाइट |
अद्यतन | 17:37, 9 जनवरी 2020 (IST)
|
लद्दाख उत्तरी भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच में स्थित है। यह भारत के सबसे विरल जनसंख्या वाले भागों में से एक है। सीमावर्ती स्थिति के कारण सामरिक दृष्टि से इसका बड़ा महत्व है। लद्दाख, उत्तर-पश्चिमी हिमालय के पर्वतीय क्रम में आता है, जहाँ का अधिकांश धरातल कृषि योग्य नहीं है।
- वृहद हिमालय पर्वत नृजातीय, सांस्कृतिक और भौतिक दृष्टि से एक विशाल विभाजक है, जो पूर्वोत्तर की ओर कम जनसंख्या वाले राज्य लद्दाख (जिसे कभी - कभी 'छोटी तिब्बत' भी कहते हैं) को बाँटता है।
- पूर्व में लेह के आसापास के निवासी मुख्यतः तिब्बती पूर्वजों और भाषा (लद्दीखी) वाले बौद्ध हैं, लेकिन पश्चिम में कारगिल के आसपास जनसंख्या मुख्यतः मुस्लिम है और इस्लाम की शिया शाखा की है।
- लद्दाख में खेती सिंधु, श्योक और सुरु नदियों की घाटियों जैसी कुछ मुख्य घाटियों में ही सीमित है।
- यहाँ पर छोटे - छोटे सिंचित भूखंडों में जौ, कुटु, शलजम और सरसों की खेती की जाती है।
- 1970 में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा परिचित कराए गए पौधों के कारण कई बाग़ और सब्ज़ियों के खेत अब लद्दाख में पनप गए हैं।
- चरागाहों में याक का पालन प्रोत्साहित किया जा रहा है।
- लद्दाख में कश्मीरी बकरियों का पालन होता है, जिससे पश्मीना मिलता है और यह बढ़िया क़िस्म के शाल आदि वस्त्र बनाने के काम आता है।
|
|
|
|
|