‘भारत-रत्न’ देश का सर्वोच्च सम्मान है। इस अलंकरण से उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने देश के किसी भी क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य किए हों, अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर हमारे देश का गौरव बढ़ाया और हमारे देश को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई। भारत रत्न उच्चतम नागरिक सम्मान है, जो कला, साहित्य, विज्ञान, राजनीतिज्ञ, विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को असाधारण सेवा के लिए तथा उच्च लोक सेवा को मान्यता देने के लिए भारत सरकार की ओर से दिया जाता है। ‘भारत-रत्न’ उन महान व्यक्तियों की जीवन गाथा तो है ही, साथ में उन महापुरुषों के जीवन काल का इतिहास भी है।
‘भारत-रत्न’ ऐसी विभूतियों का चरित्र-चित्रण है जिनके बिना देश का इतिहास अधूरा है।
यह प्रतिवर्ष दिया जानेवाला अलंकरण नहीं। यह किसी व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व और देश के प्रति उसकी अत्यन्त समर्पण भावना के लिए यदा-कदा दिया जाने वाला अलंकरण है। अन्य पुरस्कारों 'पद्मश्री', 'पद्म भूषण' और 'पद्म विभूषण' आदि से ‘भारत-रत्न’ श्रेष्ठ पुरस्कार है। यह उन आदर्श महान पुरुषों को ही दिया जाता है जिनकी जीवन गाथा पुण्य-भागीरथी के समान है, जिसे जानकर एक साधारण मनुष्य अपने आप को पाप मुक्त और निर्मल पाता है। ‘भारत-रत्न’ में ऐसी विभूतियों के दिव्य चरित्र हैं जिन्होंने जीवन को इतनी ऊँचाइयों तक पहुँचाया जहाँ की कोई कल्पना नहीं कर सकता। संभवत: इकबाल ने ऐसे ही महान पुरुषों के लिए कहा था-
इस पुरस्कार के रूप में दिए जाने वाले सम्मान की मूल रूप - रेखा 35 मिलिमीटर व्यास वाला गोलाकार स्वर्ण पदक है जिस पर सूर्य और ऊपर हिन्दी भाषा में भारत रत्न और नीचे एक फूलों का गुलदस्ता बना होता है पीछे की ओर शासकीय संकेत और आदर्श-वाक्य लिखा होता है। इसे सफ़ेद फीते में डालकर गले में पहनाया जाता है।
एक वर्ष बाद इस डिजाइन को बदल दिया गया था। तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है "भारत रत्न", और यह सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।
यह पुरस्कार 2 जनवरी 1954 को प्रारम्भ किया गया था। यह पुरस्कार भारत के प्रथम राष्ट्रपति श्री डा. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा
घोषित किया गया था। दूसरे अलंकरणों के भाँति इस सम्मान को भी, नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता है। शुरू में इस सम्मान को 'मरणोपरांत' नहीं दिया जाता था, किंतु 1955 के बाद यह निर्णय लिया गया और यह मरणोपरांत भी दिया जाने लगा। अब तक यह सम्मान 10 व्यक्तियों को मरणोपरांत दिया गया है। 13 जुलाई 1977 से 26 जनवरी 1980 तक इस पुरस्कार को स्थगित कर दिया गया था।
| क्रम
|
वर्ष
|
नाम
|
जीवन
|
विशेष
|
चित्र
|
| 1
|
1954
|
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन
|
5 सितंबर 1888-17 अप्रैल 1975
|
दार्शनिक, द्वितीय राष्ट्रपति-भारत
|
|
| 2
|
1954
|
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
|
10 दिसंबर 1878-25 दिसंबर 1972
|
स्वतंत्रता सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरल
|
|
| 3
|
1954
|
डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रामन
|
7 नवंबर 1888-21 नवंबर 1970
|
भौतिकशास्त्री, नोबेल पुरस्कार विजेता
|
|
| 4
|
1955
|
डॉक्टर भगवान दास
|
12 जनवरी 1869-18 सितंबर 1958
|
स्वतंत्रता सेनानी, लेखक
|
|
| 5
|
1955
|
सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या
|
15 सितंबर 1861-14 अप्रैल 1962
|
सिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान
|
|
| 6
|
1955
|
पं. जवाहर लाल नेहरू
|
14 नवंबर 1889-27 मई 1964
|
स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, प्रथम प्रधानमंत्री-भारत
|
|
| 7
|
1957
|
गोविंद बल्लभ पंत
|
10 सितंबर 1887-7 मार्च 1961
|
स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम मुख्यमंत्री-उत्तर प्रदेश, द्वितीय गृहमंत्री-भारत
|
|
| 8
|
1958
|
डॉ. धोंडो केशव कर्वे
|
18 अप्रैल 1858-9 नवंबर 1962
|
शिक्षक, समाजसुधारक
|
|
| 9
|
1961
|
डॉ. बिधान चंद्र राय
|
1 जुलाई 1882-1 जुलाई 1962
|
चिकित्सक, मुख्यमंत्री-पश्चिमी बंगाल
|
|
| 10
|
1961
|
पुरुषोत्तम दास टंडन
|
1 अगस्त 1882-1 जुलाई 1962
|
स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक
|
|
| 11
|
1962
|
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
|
3 दिसंबर 1884-28 फ़रवरी 1963
|
स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता, प्रथम राष्ट्रपति-भारत
|
|
| 12
|
1963
|
डॉ. ज़ाकिर हुसैन
|
8 फ़रवरी 1897-3 मई 1969
|
विद्वान, तृतीय राष्ट्रपति-भारत
|
|
| 13
|
1963
|
डॉ. पांडुरंग वामन काणे
|
1880-1972
|
भारतविद, संस्कृत विद्वान
|
|
| 14
|
1966
|
लाल बहादुर शास्त्री
|
2 अक्तूबर 1904 - 11 जनवरी 1966,
|
स्वतंत्रता सेनानी, तृतीय प्रधानमंत्री,-भारत, (मरणोपरान्त)
|
|
| 15
|
1971
|
इंदिरा गाँधी
|
19 नवंबर 1917-31 अक्तूबर 1984
|
चतुर्थ प्रधानमंत्री-भारत
|
|
| 16
|
1975
|
वराहगिरी वेंकट गिरी
|
10 अगस्त 1894-23 जून 1980
|
श्रमिक संघवादी, चतुर्थ राष्ट्रपति-भारत
|
|
| 17
|
1976
|
के. कामराज
|
15 जुलाई 1903-1975,
|
स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री-मद्रास, (मरणोपरान्त)
|
|
| 18
|
1980
|
मदर टेरेसा
|
26 अगस्त 1910-5 सितंबर 1997
|
कॅथोलिक नन, मिशनरीज़ संस्थापक, नोबेल पुरस्कार विजेता
|
|
| 19
|
1983
|
आचार्य विनोबा भावे
|
11 सितंबर 1895-15 नवंबर 1982,
|
स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, (मरणोपरान्त)
|
|
| 20
|
1987
|
ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान
|
20 जनवरी 1890-1988,
|
स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम अभारतीय प्राप्तकर्ता
|
|
| 21
|
1988
|
मरुदुर गोपाला रामचन्द्रन (एम जी आर)
|
17 जनवरी 1917-24 दिसंबर 1987,
|
अभिनेता, मुख्यमंत्री-तमिलनाडु, (मरणोपरान्त)
|
|
| 22
|
1990
|
डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर
|
14 अप्रैल 1891-6 दिसंबर 1956
|
भारतीय संविधान के वास्तुकार, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, विद्वान, (मरणोपरान्त)
|
|
| 23
|
1990
|
नेल्सन मंडेला
|
18 जुलाई 1918,
|
द्वितीय अभारतीय प्राप्तकर्ता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता, नोबेल पुरस्कार विजेता
|
|
| 24
|
1991
|
राजीव गांधी
|
20 अगस्त1944-21 मई 1991
|
सातवें प्रधानमंत्री, (मरणोपरान्त)
|
|
| 25
|
1991
|
सरदार वल्लभ भाई पटेल
|
31 अक्तूबर 1875-15 दिसंबर 1950
|
स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम गृहमंत्री-भारत, (मरणोपरान्त)
|
|
| 26
|
1991
|
मोरारजी देसाई
|
29 फ़रवरी 1896-10 अप्रैल 1995
|
स्वतंत्रता सेनानी, पांचवे प्रधानमंत्री-भारत
|
|
| 27
|
1992
|
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
|
11 नवंबर 1888-22 फ़रवरी 1958
|
स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम शिक्षामंत्री-भारत, (मरणोपरान्त)
|
|
| 28
|
1992
|
जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जे. आर. डी. टाटा)
|
29 जुलाई 1904-29 नवंबर 1993
|
उद्योगपति, (मरणोपरान्त)
|
|
| 29
|
1992
|
सत्यजीत रे (राय)
|
2 मई 1921-23 अप्रैल 1992
|
फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
|
|
| 30
|
1997
|
ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
|
15 अक्तूबर 1931
|
वैज्ञानिक, ग्यारहवें राष्ट्रपति-भारत
|
|
| 31
|
1997
|
गुलज़ारीलाल नन्दा
|
4 जुलाई 1897-15 जनवरी 1998
|
स्वतंत्रता सेनानी, दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री-भारत
|
|
| 32
|
1997
|
अरुणा असिफ़ अली
|
16 जुलाई 1909-29 जुलाई 1996
|
स्वतंत्रता सेनानी, (मरणोपरान्त)
|
|
| 33
|
1998
|
एम.एस. सुब्बालक्ष्मी
|
16 सितंबर 1916-11 दिसंबर 2004
|
गायिका शास्त्रीय संगीत
|
|
| 34.
|
1998
|
सी. सुब्रह्मणियम
|
30 जनवरी 1910-7 नवंबर 2000
|
स्वतंत्रता सेनानी, कृषि मंत्री-भारत
|
|
| 35
|
1998
|
जयप्रकाश नारायण
|
11 अक्तूबर 1902-8 अक्तूबर 1979
|
स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, (मरणोपरान्त)
|
|
| 36
|
1999
|
पं. रवि शंकर
|
7 अप्रैल 1920
|
सितार वादक
|
|
| 37
|
1999
|
अमर्त्य सेन
|
3 नवंबर 1933
|
अर्थशास्त्री, नोबेल पुरस्कार विजेता
|
|
| 38
|
1999
|
गोपीनाथ बोरदोलोई
|
1890 -1950
|
स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री-असम, (मरणोपरान्त)
|
|
| 39
|
2001
|
लता मंगेशकर
|
28 सितंबर 1929
|
पार्श्वगायिका
|
|
| 40
|
2001
|
उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां
|
21 मार्च 1916 - 21 अगस्त 2006
|
शहनाई वादक
|
|
| 41
|
2008
|
पं.भीमसेन जोशी
|
4 फ़रवरी 1922 - 24 जनवरी 2011
|
शास्त्रीय गायक
|
|