लोदी बग़ीचा, दिल्ली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(लोदी बगीचा दिल्ली से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
लोदी बगीचा, दिल्ली

लोदी बग़ीचा दिल्ली एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जो सफदरजंग के मक़बरे से 1 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

  • इस बाग़ का पुराना नाम 'लेडी विलिंगटन पार्क' था।
  • यहाँ के ख़ूबसूरत फ़व्वारे, तालाब, फूल और जॉगिंग ट्रैक सभी उम्र के लोगों को लुभाते हैं।
  • लोदी बगीचा मूल रूप से गाँव था जिसके आस-पास 15वीं-16वीं शताब्दी के सैय्यद और लोदी वंश के स्मारक थे।
  • इस गाँव को अंग्रेज़ों ने सन् 1936 में दुबारा बसाया।
  • यहाँ राष्ट्रीय बोजाई बगीचा भी है जहाँ बोजाई का अच्छा संग्रह है।
  • लोदी बगीचे में पेड़ों की विभिन्न प्रजातियाँ, रोज़ बगीचा और ग्रीन हाउस है जहाँ पर पौधों का रखा जाता है।
  • यहाँ पूरे वर्ष अनेक प्रकार के पक्षी देखे जा सकते हैं।
  • बगीचे के बीच में बारा गुंबद नामक मस्जिद है जो 1494 में बनाई गई थी।
  • इस बगीचे में शीश गुंबद, मोहम्मद शाह का मक़बरा और सिकंदर लोदी का मक़बरा है।
  • यहाँ सर्दियों के दिनों में बड़ी संख्या में लोग आते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख