Refresh

This website hi.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%AF%E0%A5%80_%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%A7%E0%A4%B0%E0%A5%80 is currently offline. Cloudflare\'s Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive\'s Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

स्नेहमयी चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
स्नेहमयी चौधरी
स्नेहमयी चौधरी
स्नेहमयी चौधरी
पूरा नाम स्नेहमयी चौधरी
जन्म 9 मई, 1935
जन्म भूमि मौरावां, उन्नाव ज़िला, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 29 जुलाई, 2017
पति/पत्नी अजित शंकर चौधरी
कर्म भूमि भारत
मुख्य रचनाएँ 'पूरा गलत पाठ', 'चौतरफा लड़ाई', और 'हड़कंप'।
विषय कविता
प्रसिद्धि कवयित्री
नागरिकता भारतीय
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची

स्नेहमयी चौधरी (अंग्रेज़ी: Snehamayi Chaudhary, जन्म- 9 मई, 1935 मौरावां, उन्नाव ज़िला, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 29 जुलाई, 2017) हिंदी की प्रसिद्ध कवयित्री थीं। उन्हें विशेषत: उनके कविता संग्रहों के लिए जाना जाता है।

परिचय

कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का जन्म 9 मई 1935 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव ज़िले के मौरावां में हुआ था। स्नेहमयी चौधरी दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज में हिन्दी शिक्षिका थीं। उनका विवाह प्रसिद्ध लेखक हरिवंश राय बच्चन के साथी अजित कुमार के साथ हुआ था। शिक्षिका की नौकरी के बाद उन्होंने अपने पति के साथ स्वतंत्र लेखन का काम शुरु किया।[1]

प्रसिद्ध कविताएँ

इनकी प्रसिद्ध कविता में 'पूरा गलत पाठ', 'चौतरफा लड़ाई', और 'हड़कंप' प्रमुख हैं, जबकि ‘पहचान’ ‘कैद’ 'अपनी ही औरत', 'एक इंटरव्यू', 'घर', 'मेरा अपना कोना', ‘लड़की’ उनकी प्रमुख कविताएं हैं।[1]

निधन

हिन्दी की चर्चित कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का 82 वर्ष की उम्र में 29 जुलाई, 2017 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख