Refresh

This website hi.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A4%88_%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B9%E0%A4%A8 is currently offline. Cloudflare\'s Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive\'s Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

मुम्बई परिवहन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
मुम्बई विषय सूची


मुम्बई परिवहन
मुम्बई का एक दृश्य
मुम्बई का एक दृश्य
विवरण मुम्बई महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। मुम्बई को भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।
राज्य महाराष्ट्र
ज़िला मुम्बई
स्थापना तीसरी शताब्दी ई. पू में सम्राट अशोक द्वारा स्थापित
भौगोलिक स्थिति उत्तर- 18°58′30″, पूर्व- 72°49′33″
मार्ग स्थिति मुम्बई शहर सड़क द्वारा पुणे से 150 किमी, नासिक से 172 किमी, नागपुर से 847 किमी और दिल्ली से 1,398 किमी की दूरी पर स्थित है।
प्रसिद्धि गेटवे ऑफ इंडिया, होटल ताज, एलिफेंटा की गुफाएँ, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, जुहू चौपाटी आदि।
कब जाएँ अक्टूबर से मार्च
कैसे पहुँचें जलयान, हवाई जहाज़, रेल, बस आदि से पहुँचा जा सकता है।
हवाई अड्डा छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, नवी मुंबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, जुहू हवाई अड्डा
रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन, मुंबई सेंट्रल, मुंबई उपनगरीय रेलवे, दादर स्टेशन, विक्टोरिया रेलवे स्टेशन
बस अड्डा राज्य परिवहन टर्मिनल
यातायात साइकिल-रिक्शा, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, सिटी बस और मेट्रो रेल
क्या देखें मुम्बई पर्यटन
कहाँ ठहरें होटल, धर्मशाला, अतिथि ग्रह
क्या खायें वड़ा पाव, श्रीखंड, भेलपूरी, पूरन पोली, पोहा, साबूदाना वड़ा, फिरनी, मालपुआ, कटिंग चाय आदि
एस.टी.डी. कोड 022
ए.टी.एम लगभग सभी
गूगल मानचित्र
भाषा मराठी, हिन्दी, अंग्रेज़ी और गुजराती
अद्यतन‎

मुम्बई भारत के महानगरों में से एक है। मुम्बई सड़क संजाल द्वारा भारत के अन्य हिस्सों से जुड़ा हुआ है। यह पश्चिम तथा मध्य रेलवे का मुख्यालय है और इस नगर से चलने वाली रेलगाड़ियाँ भारत के सभी हिस्सों तक सामान व यात्रियों को ले जाती हैं। छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कई विदेशी हवाई सेवाओं के आगमन का महत्त्वपूर्ण स्थल है। जबकि निकटस्थ सान्ताक्रूज़ हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानें भरी जाती हैं। मुम्बई में भारत के अंतर्राष्ट्रीय हवाई यातायात का 60 प्रतिशत और घरेलू यातायात का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा केन्द्रित है। यहाँ के बंदरगाह पर उपलब्ध सुविधाओं ने मुम्बई को देश का प्रमुख पश्चिमी बंदरगाह बना दिया है। हालाँकि पश्चिमी तट पर मुम्बई के उत्तर में कांडला और दक्षिण में गोवाकोच्चि जैसे कई अन्य प्रमुख बंदरगाह बन गए हैं, लेकिन यहाँ से अब भी भारत के समुद्री व्यापार का 40 प्रतिशत हिस्सा संचालित होता है। दो उपनगरीय विद्युत रेलप्रणालियाँ मुख्य सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराती हैं और रोज़ महानगरीय क्षेत्र के लाखों लोगों को ढोती हैं। मुम्बई में नगरपालिका के स्वामित्व वाली बस सेवा भी है।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुम्बई

कैसे पहुंचे

वायु मार्ग-
मुम्बई में अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू हवाई अड्डा है। इन दोनों हवाई अड्डों के नाम छत्रपति शिवाजी है। अंर्तराष्ट्रीय ट्रर्मिनल सहार में स्थित है। जो शहर के केन्द्र के उत्तर से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जबकि घरेलू टर्मिनल सेंटा क्रूज में स्थित है, जो केवल चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

रेल मार्ग-
मुम्बई में लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) और दादर स्टेशन है। सीटीसी मुख्य स्टेशन है, जहाँ पर अधिकतर रेल रुकती हैं। सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन विक्टोरिया रेलवे स्टेशन है। जिसे अब छत्रपति शिवाजी टर्मिनस नाम से जाना है। अन्य रेलवे स्टेशन चर्चगेट और कुरला में स्थित है।

सड़क मार्ग-
केंद्रीय रेलवे स्टेशन के विपरीत ही राज्य परिवहन टर्मिनल स्थित है। यहाँ से भारत यात्रा के लिए आसानी से बस मिल जाएंगी। लेकिन यदि आपको हिन्दी और मराठी की जानकारी नहीं है और आपके पास अंग्रेज़ी में भी छपी हुई जानकारी नहीं है तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प नहीं है। वैसे अधिकतर सभी पड़ोसी राज्य जैसे गोवा, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश आदि के राज्य बस कम्पनी कार्यालय यहाँ पर स्थित है।


पीछे जाएँ
पीछे जाएँ
मुम्बई परिवहन
आगे जाएँ
आगे जाएँ


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख