Refresh

This website hi.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A5%80_%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE is currently offline. Cloudflare\'s Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive\'s Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

माही परियोजना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

माही परियोजना या 'जमनालाल बजाज सागर परियोजना' भारत की अंतर-राज्यीय परियोजना है। इस परियोजना की नींव तत्कालीन वित्तमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा रखी गई थी और इसका नाम प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज के नाम पर रखा गया था।

  • यह परियोजना माही नदी से जुड़ी हुई है। माही नदी राजस्थान के थार में सरदारपुरा गाँव से निकलती है।
  • माही नदी मध्य प्रदेश, राजस्थानगुजरात से होकर बहती है।
  • इस परियोजना का निर्माण सन 1972 में हुआ था। यह राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है। यहाँ पर 25 मेगावाट की दो विद्युत इकाइयाँ लगाई गयी हैं।[1]
  • गुजरात राज्य में गुजरात और राजस्थान की सीमा पर, माही की सहायक नदी अनारा पर बजाज सागर या कडाना बाँध बनाया गया है। यहाँ पर 45 मेगावाट की दो विद्युत इकाइयाँ लगाई गयी हैं।
  • इन परियोजनाओं से राजस्थान के बाँसवाड़ा, डूंगरपुर और मध्य प्रदेश के ज़िलों की सिंचाई होती है|


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारत में बहुउद्देशीय परियोजनाएँ (हिन्दी) वाइवेस पेनोरमा। अभिगमन तिथि: 12 नवम्बर, 2014।

संबंधित लेख