Refresh

This website hi.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%A1%E0%A5%80%E0%A4%A1%E0%A5%80_%E0%A4%95%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%B0_(%E0%A4%9A%E0%A5%88%E0%A4%A8%E0%A4%B2) is currently offline. Cloudflare\'s Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive\'s Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

डीडी कशीर (चैनल)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
डीडी कशीर (चैनल)
डीडी कशीर
डीडी कशीर
विवरण 'डीडी कशीर चैनल' कश्मीरी भाषा का उपग्रह चैनल है। कश्मीर घाटी की 96 प्रतिशत जनसंख्या को इसकी सेवा उपलब्ध हैं।
देश भारत
शुरुआत 2003
दूरदर्शन स्टुडियो श्रीनगर, जम्मू और लेह में
संबंधित लेख दूरदर्शन
अन्य जानकारी इसके प्रमुख कार्यक्रमों में धारावाहिक, सूचना एवं मनोरंजन के कार्यक्रम, समाचार एवं सामयिकी, सामाजिक कार्यक्रम और फिल्म संबंधी कार्यक्रम शामिल हैं।

डीडी कशीर दूरदर्शन के क्षेत्रीय भाषा उपग्रह चैनलों के अंतर्गत कश्मीरी भाषा का उपग्रह चैनल है।

  • इस चैनल है की सहायता के लिए श्रीनगर, जम्मू और लेह में दूरदर्शन स्टुडियो हैं।
  • वर्ष 2003 में आरम्भ किए गए 'डीडी कशीर चैनल' पर प्रसारित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में मनोरंजन धारावाहिक, सूचना एवं मनोरंजन के कार्यक्रम, समाचार एवं सामयिकी, सामाजिक कार्यक्रम और फिल्म संबंधी कार्यक्रम शामिल हैं।
  • स्थलीय मोड में 'डीडी कशीर' के कार्यक्रम कश्मीर घाटी की 96 प्रतिशत जनसंख्या को उपलब्ध हैं।

क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवा

सभी दूरदर्शन केन्द्र अपनी-अपनी संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रमों का निर्माण करते हैं। क्षेत्रीय 'भाषा उपग्रह सेवा' और 'क्षेत्रीय राज्य नेटवर्क' विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रसारित करते हैं, जिनमें लोगों के साथ उनकी अपनी भाषाओं में सम्पर्क स्थापित करने के लिए विकासात्मक समाचार, धारावाहिक, वृत्तचित्र, समाचार एवं सामयिकी कार्यक्रम सम्मिलित हैं। संबंधित राज्यों में क्षेत्रीय भाषा के कार्यक्रम 'डीडी नेशनल' की रिजनल विन्डो के दौरान स्थलीय मोड में तथा क्षेत्रीय भाषा उपग्रह चैनलों पर पूरे देश में चौबीस घंटे उपलब्ध होते हैं। 'क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवा' के अन्तर्गत 'डीडी कशीर' के अतिरिक्त निम्नलिखित चैनल आते हैं-

  1. डीडी नॉर्थ ईस्ट
  2. डीडी उड़िया
  3. डीडी पोढ़िगै
  4. डीडी पंजाबी
  5. डीडी सहयाद्रि
  6. डीडी सप्तगिरि
  7. डीडी बांग्ला
  8. डीडी गुजराती
  9. डीडी चन्दना
  10. डीडी मलयालम


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख