Refresh

This website hi.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F_%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%9F is currently offline. Cloudflare\'s Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive\'s Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

टेस्ट क्रिकेट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
टेस्ट क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट, क्रिकेट का सबसे लम्बा स्वरूप होता है। इसे खिलाड़ियों की खेल क्षमता की वास्तविक परीक्षा माना गया है। क्रिकेट के इस प्रारूप में 5 दिन तक खेल होता है, और दोनों दलों को दो-दो बार गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी का मौक़ा मिलता है। इसमें एक दिन में 90 ओवर फेंके जाते हैं।

इतिहास

क्रिकेट के खेल का इतिहास 16वीं शताब्दी से आज तक अत्यन्त विस्तृत रूप में विद्यमान है। पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 1844 के बाद खेला गया, यद्यपि आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट 1877 से प्रारम्भ हुए। इस समय से यह खेल मूल रूप से इंग्लैंड में विकसित हुआ, जो कि अब पेशेवर रूप में अधिकांश राष्ट्र मंडल देशों में खेला जाता है। क्रिकेट दुनिया भर में खेला जाता है। विशेषकर इंग्लैंड, दक्षिण एशिया, दक्षिण अफ्रीका और अन्य राष्ट्रमंडल देशों में, मैच अनौपचारिक, सप्ताहांत की दोपहरी में गांवों के हरे मैदानों में खेले जाने वाले मुक़ाबलों से लेकर प्रमुख व्यावसायिक खिलाड़ियों के बीच विशाल स्टेडियमों में खेले जाने वाले पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबलों तक होते हैं।

टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देश

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से निम्नलिखित देशों को टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा प्राप्त है-

  1. इंग्लैंड
  2. आस्ट्रेलिया
  3. दक्षिण अफ़्रीका
  4. वेस्ट इंडीज़
  5. न्युजीलैंड
  6. भारत
  7. पाकिस्तान
  8. श्रीलंका
  9. ज़िम्बाब्वे और
  10. बांग्लादेश


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख