वासुदेव महादेव अभ्यंकर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहां जाएं: भ्रमण, खोज
गणराज्य कला पर्यटन दर्शन इतिहास धर्म साहित्य सम्पादकीय सभी विषय ▼

विषय सूची

वासुदेव महादेव अभ्यंकर अनेक शास्त्रों के मूर्धन्य विद्वान और प्रसिद्ध वैयाकरण थे। इनका जन्म 1862 ई. में हुआ था।

शिक्षा

वासुदेव महादेव की शिक्षा सतारा के प्रसिद्ध विद्वान पंडित राजाराम शास्त्री गोडबोले की देखरेख में हुई।

प्रतिभा का परिचय

अभ्यंकर ने अपनी प्रतिभा का परिचय वेदांत, मीमांसा, साहित्य, न्याय, ज्योतिष आदि ज्ञान के सभी क्षेत्रों में दिया। उन्होंने संस्कृत के अनेक ग्रंथों पर टीकाएं लिखीं। मौलिक रचनाओं में 'अद्वैतामोद', 'कायशुद्धि', 'धर्मतत्व निर्णय', 'सूत्रांतर परिग्रह विचार:' विशेष उल्लेखनीय हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने ब्रह्मसूत्र शांकर भाष्य और पंतजलि महाभाष्य का मराठी भाषा में अनुवाद भी प्रस्तुत किया।

उपाधि

1921 में पांडित्य के लिए उनको 'महामहोपाध्याय' की उपाधि दी गई और शंकेश्वर के शंकराचार्य ने 'विद्वद्रत्न' की पदवी से सम्मानित किया। उनकी विद्वता से प्रभावित होकर महादेव गोविन्द राना डे ने उन्हें फ़र्ग्यूसन कॉलेज में बुला लिया था।

निधन

अभ्यंकर की 1943 ई. में मृत्यु हो गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


ऊपर जायें

प्रमुख विषय सूची

गणराज्य कला पर्यटन जीवनी खेल दर्शन संस्कृति
इतिहास भाषा साहित्य विज्ञान कोश धर्म भूगोल
सम्पादकीय फ़ेसबुक पर भारतकोश (नई शुरुआत)
सुझाव दें फ़ेसबुक पर शेयर करें    ट्वीट करें

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

अं
क्ष त्र ज्ञ श्र अः


Book-icon.png संदर्भ ग्रंथ सूची


निजी टूल
नामस्थान
संस्करण
क्रियाएं
सुस्वागतम्
संक्षिप्त सूचियाँ
सहायता
सहायक उपकरण