राधानाथ राय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहां जाएं: भ्रमण, खोज
गणराज्य कला पर्यटन दर्शन इतिहास धर्म साहित्य सम्पादकीय सभी विषय ▼

राधानाथ राय (जन्म- 27 सितम्बर 1848; मृत्यु- 17 अप्रैल, 1908) उड़िया भाषा-साहित्य के प्रमुख कवि थे।

परिचय

राधानाथ राय का जन्म 1848 ई. में बालेश्वर ज़िले के केदारपुर गाँव में हुआ था। राधानाथ उड़िया भाषा-साहित्य के प्रमुख कवि थे। वे शरीर से दुर्बल थे। उन दिनों उच्च शिक्षा के लिए कोलकाता जाना पड़ता था। स्वास्थ्य के कारण वे मैट्रिक की परीक्षा के बाद कोलकाता नहीं रुक सके। लेकिन एक विशेष बात यह थी कि वे अपने ज़िले में मैट्रिक पास करनेवाले पहले व्यक्ति थे। इसलिए उनको अध्यापक की नौकरी सरलता से मिल गई और आगे चलकर वे स्कूलों के डिवीजनल इंस्पेक्टर पद तक पहुँचे।

रचना

स्वाध्याय से राधानाथ राय ने अनेक भाषाओं का ज्ञान प्राप्त कर लिया। काव्य की प्रतिभा उनमें नैसर्गिक थी। वे प्रकृति के पुजारी थे और प्रकृति में उन्हें परमात्मा के सत्ता के दर्शन होते थे। इस दृष्टि से उनकी मनोरम काव्य कृति 'चिलिका' बहुत प्रसिद्ध हुई। उन्होंने पौराणिक, ऐतिहासिक और काल्पनिक आधार पर 'केदारगौरी', 'चंद्रभागा', 'महायात्रा', 'ऊषा' आदि काव्य ग्रंथों की रचना की। उनकी रचनाओं से देश प्रेम और गरीबों के प्रति सहानभूति का परिचय मिलता है।

निधन

राधानाथ राय का निधन 17 अप्रैल, 1908 को हुआ था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

शर्मा, लीलाधर भारतीय चरित कोश (हिन्दी)। भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: शिक्षा भारती, दिल्ली, पृष्ठ 719।


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


ऊपर जायें

प्रमुख विषय सूची

गणराज्य कला पर्यटन जीवनी खेल दर्शन संस्कृति
इतिहास भाषा साहित्य विज्ञान कोश धर्म भूगोल
सम्पादकीय फ़ेसबुक पर भारतकोश (नई शुरुआत)
सुझाव दें फ़ेसबुक पर शेयर करें    ट्वीट करें

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

अं
क्ष त्र ज्ञ श्र अः


Book-icon.png संदर्भ ग्रंथ सूची


निजी टूल
नामस्थान
संस्करण
क्रियाएं
सुस्वागतम्
संक्षिप्त सूचियाँ
सहायता
सहायक उपकरण