राजनीति सामान्य ज्ञान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहां जाएं: भ्रमण, खोज
गणराज्य कला पर्यटन दर्शन इतिहास धर्म साहित्य सम्पादकीय सभी विषय ▼
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
हिन्दी भूगोल इतिहास विज्ञान अर्थशास्त्र शिक्षा कम्प्यूटर कला राजनीति चित्र महाभारत रामायण खेल
राज्यों के सामान्य ज्ञान
छत्तीसगढ़ झारखण्ड

पन्ने पर जाएँ

1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9

1. राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत किस ज़िले से हुई?

जैसलमेर
गंगानगर
नागौर
बीकानेर
मेहता समिति की सिफ़ारिशों को 1 अप्रैल, 1958 को लागू किया गया, और इस सिफ़ारिश के आधार पर राजस्थान राज्य की विधानसभा ने 2 सितंबर, 1959 को पंचायती राज अधिनियम पारित किया, और इस अधिनियम के प्रावधानों के आधार पर 2 अक्टूबर, 1959 को राजस्थान के नागौर ज़िले में पंचायती राज का उदघाटन किया गया। इसके बाद 1959 में आन्ध्र प्रदेश, 1960 में असम, तमिलनाडु एवं कर्नाटक में इसका शुभारम्भ किया गया।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-नागौर

2. किस व्यक्ति ने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए?

जवाहर लाल नेहरू
महात्मा गाँधी
मोती लाल नेहरू
एनी बेसेंट
पं. मोतीलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता थे। ये कश्मीरी ब्राह्मण थे। इनकी पत्नी का नाम 'स्वरूप रानी' था। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में मोतीलाल नेहरू एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने न केवल अपनी ज़िंदगी की शानोशौकत को पूरी तरह से ताक पर रख दिया बल्कि देश के लिए परिजनों सहित अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- पं. मोतीलाल नेहरू

3. कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था?

1928
1931
1936
1942

4. वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की?

महात्मा गाँधी
जवाहर लाल नेहरू
सुभाष चंद्र बोस
सरदार पटेल
जवाहरलाल नेहरू
पंडित जवाहरलाल नेहरू (जन्म- 14 नवम्बर, 1889; मृत्यु- 27 मई, 1964) भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964) थे। जवाहर लाल नेहरू, संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों में 'गुटनिरपेक्ष' नीतियों के लिए विख्यात हुए।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-जवाहर लाल नेहरू

5. वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरान्त संविधान का निर्माण करेगी?

कैबिनेट मिशन योजना
वेवेल योजना
क्रिप्स योजना
माउण्टबेटन योजना
'क्रिप्स योजना' 30 मार्च, 1942 ई. को प्रस्तुत की गयी थी। 1942 ई. में जापान की फ़ौजों के रंगून पर क़ब्ज़ा कर लेने से भारत के सीमांत क्षेत्रों पर सीधा ख़तरा पैदा हो गया था। अब ब्रिटेन ने युद्ध में भारत का सक्रिय सहयोग पाने के लिए युद्धकालीन मंत्रिमण्डल के एक सदस्य स्टैफ़ोर्ड क्रिप्स को घोषणा के एक मसविदे के साथ भारत भेजा। क्रिप्स की योजना में एक बात यह भी थी कि युद्ध के बाद प्रान्तीय व्यवस्थापिकाओं के निचले सदनों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर एक संविधान निर्मात्री परिषद का गठन किया जायगा, जो देश के लिए संविधान का निर्माण करेगी।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-क्रिप्स योजना

6. राज्यसभा के लिए नामित प्रथम फ़िल्म अभिनेत्री कौन थीं?

नरगिस दत्त
वैजयंतीमाला
हेमा मालिनी
जयललिता

7. निम्न में किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया गया?

क्रिप्स योजना
कैबिनेट मिशन योजना
वेवेल योजना
माउण्टबेटन योजना

8. कैबीनेट मिशन योजना के अनुसार, संविधान सभा के कुल कितने सदस्य होने थे?

429
389
447
503

9. संविधान सभा के लिए चुनाव कब निश्चित हुआ?

जून 1946
जुलाई 1946
सितम्बर 1946
दिसम्बर 1946

10. संविधान सभा का चुनाव निम्न में से किस आधार पर हुआ?

समान मताधिकार
सर्वमताधिकार
सीमित मताधिकार
वर्गीय मताधिकार

11. संविधान सभा के सदस्यों को निम्न में से किसने प्रत्यक्ष रुप से निर्वाचित किया?

प्रान्तों की विधान सभा
संघीय व्यवस्थापिका
उपर्युक्त दोनों
उपर्युक्त में से कोई नहीं

12. मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया?

मुस्लिम लीग संविधान सभा का अध्यक्ष किसी मुस्लिम नेता को बनाना चाहता था
मुस्लिम लीग को संविधान सभा में उचित प्रतिनिधित्व न मिलने के कारण
मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक अलग संविधान सभा चाहता था
उपर्युक्त सभी

13. संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे?

198
208
228
233

14. पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गयी?

299
324
344
360

15. संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था?

जूनागढ़
कश्मीर
हैदराबाद
मैसूर
चारमीनार, हैदराबाद
दक्षिण पू्र्वी भारत में स्थित हैदराबाद शहर आंध्र प्रदेश राज्य की राजधानी है। यह दक्कन के पठार पर मूसा नदी के किनारे स्थित है। हैदराबाद गोलकुंडा के क़ुतुबशाही सुल्तानों द्वारा बसाया गया था, जिनके शासन में गोलकुंडा ने वह महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया, जहाँ केवल उत्तर में मुग़ल साम्राज्य ही उससे आगे था।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- हैदराबाद

आपके अंक 0 / 0

पन्ने पर जाएँ

1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
हिन्दी भूगोल इतिहास विज्ञान अर्थशास्त्र शिक्षा कम्प्यूटर कला राजनीति चित्र महाभारत रामायण खेल
राज्यों के सामान्य ज्ञान
छत्तीसगढ़ झारखण्ड

ऊपर जायें

प्रमुख विषय सूची

गणराज्य कला पर्यटन जीवनी खेल दर्शन संस्कृति
इतिहास भाषा साहित्य विज्ञान कोश धर्म भूगोल
सम्पादकीय फ़ेसबुक पर भारतकोश (नई शुरुआत)
सुझाव दें फ़ेसबुक पर शेयर करें    ट्वीट करें

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

अं
क्ष त्र ज्ञ श्र अः


Book-icon.png संदर्भ ग्रंथ सूची


निजी टूल
नामस्थान
संस्करण
क्रियाएं
सुस्वागतम्
संक्षिप्त सूचियाँ
सहायता
सहायक उपकरण