महेसाणा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(मेहसाणा से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
महेसाणा
सूर्य मन्दिर, मोढ़ेरा
विवरण 'महेसाणा' गुजरात का प्रसिद्ध शहर और पर्यटन स्थल है। यह उत्तरी गुजरात के सबसे बड़े शहरों में से एक है।
राज्य गुजरात
ज़िला महेसाणा
निर्माता चावड़ा राजपूत
स्थापना 12वीं से 14वीं शताब्दी
प्रसिद्धि पर्यटन स्थल
क्या देखें 'मुल्नायक मंदिर', 'मोदेरा सूर्य मंदिर', 'हिंगलाज माता मंदिर', 'स्वामीनारायण मंदिर' आदि।
एस.टी.डी. कोड 91 2762
वाहन पंजीयन संख्या GJ 2
प्रशासनिक भाषा गुजराती, हिन्दी
अन्य जानकारी बड़ौदा के मराठा शासक सयाजी राव तृतीय द्वारा निर्मित राजमहल यहाँ की एक प्रमुख इमारत है।

महेसाणा अथवा 'महेसाना' पश्चिम भारत के गुजरात राज्य में स्थित एक छोटा-सा शहर है। यह मेहसाणा ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय है। अरावली पर्वतश्रेणी और कच्छ के छोटे रण के मध्य निम्न भूमि में महेसाणा अवस्थित है।

  • इस क्षेत्र का ढाल पश्चिमोत्तर से दक्षिण-पश्चिम की ओर है।
  • 12वीं से 14वीं शताब्दी के बीच चावड़ा राजपूतों द्वारा स्थापित इस शहर के बारे में माना जाता है कि इसके चार दरवाज़े थे, जिनमें से अब सिर्फ़ एक बचा है।
  • बड़ौदा के मराठा शासक सयाजी राव तृतीय द्वारा निर्मित राजमहल यहाँ की एक प्रमुख इमारत है।
  • महेसाणा शहर विपणन और निर्माण केंद्र है। यहाँ पश्चिमी रेलवे की प्रमुख इमारत है।
  • मसाले एकत्र करना और उनका निर्यात राजस्व का प्रमुख स्रोत है। तेल, प्राकृतिक गैस और डेयरी जैसे विभिन्न उद्योग महेसाणा में और उसके आसपास स्थित हैं।
  • यह उत्तरी गुजरात के सबसे बड़े शहरों में से एक है। इसके अलावा यहां यूरेशिया का सर्वप्रथम पानी का पार्क और भारत का सबसे बड़ा इस्पात और लोहे का बाज़ार भी मौजूद हैं।
  • इस शहर में आने वाले पर्यटक 161 फुट लंबा 'मुल्नायक मंदिर', 'मोदेरा सूर्य मंदिर', 'हिंगलाज माता मंदिर', 'स्वामीनारायण मंदिर' देख सकते हैं। 'थोल वन्यजीव अभयारण्य' राजहंस, ग्रे पेलिकन, आर्द्रभूमि पक्षियों और ब्लैक आइबिस विविध प्रकार के पक्षियों का निवास स्थान है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख