बिरजू महाराज

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

I गणराज्य I

I इतिहास I

I पर्यटन I

I साहित्य I

I जीवनी I

I दर्शन I

I धर्म I

I संस्कृति I

I भूगोल I

I कला I

I भाषा I

I सभी विषय I

I सुझाव दें I

फ़ेसबुक पर चर्चा करें

ट्विटर पर चर्चा करें

बिरजू महाराज
Birju Maharaj

बिरजू महाराज (जन्म: 4 फ़रवरी 1938) का पूरा नाम बृज मोहन मिश्रा है। बिरजू महाराज भारतीय नृत्य की 'कथक' शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका – बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि हैं।

प्रशिक्षण

पिता गुरु अच्छन महाराज की मृत्यु के पश्चात उनके चाचाओं, सुप्रसिद्ध आचार्यो 'शंभू' और 'लच्छू' महाराज ने उन्हें प्रशिक्षित किया।

प्रथम प्रस्तुति और पुरस्कार

16 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी प्रथम प्रस्तुति दी और 28 वर्ष की उम्र में कत्थक में उनकी निपुणता ने उन्हें संगीत नाटक अकादमी का प्रतिष्ठित पुरस्कार दिलवाया।

शैली

अपनी परिशुद्ध ताल और भावपूर्ण अभिनय के लिये प्रसिद्ध बिरजू महाराज ने एक ऐसी शैली विकसित की है, जो उनके दोनों चाचाओं और पिता से संबंधित तत्वों को सम्मिश्रित करती है। वह पदचालन की सूक्ष्मता और मुख व गर्दन के चालन को अपने पिता से और विशिष्ट चालों (चाल) और चाल के प्रवाह को अपने चाचाओं से प्राप्त करने का दावा करते हैं।

बिरजू महाराज
Birju Maharaj

नवीन प्रयोग

बिरजू महाराज ने राधाकृष्ण अनुश्रुत प्रसंगों के वर्णन के साथ विभिन्न अपौराणिक और सामाजिक विषयों पर स्वंय को अभिव्यक्त करने के लिये नृत्य की शैली में नूतन प्रयोग किये हैं। उन्होंने कथक शैली में नृत्य रचना, जो पहले भारतीय नृत्य शैली में एक अनजाना तत्त्व था, को जोड़कर उसे आधुनिक बना दिया है और नृत्य नाटिकाओं को प्रचलित किया है।

शास्त्रीय गायक व वादक

बिरजू महाराज एक निपुण गायक भी हैं और ठुमरी तथा दादरा (शास्त्रीय गायन के प्रकार) का उनका गायन सराहा गया है। वह नाद, तबला और वायलिन बजाते हैं। उन्होंने सत्यजित राय द्वारा निर्देशित फ़िल्म शंतरंज के खिलाड़ी में दो शास्त्रीय नृत्य दृश्यों के लिये संगीत रचा और गायन भी किया।

पद्मविभूषण

गत वर्षो में उन्होंने व्यापक रूप से भ्रमण किया है और कई प्रस्तुतियां व प्रदर्शन व्याख्यान दिए हैं। बिरजू महाराज को भारत सरकार द्वारा प्रदत्त पद्मविभूषण सहित अनेक पुरस्कार मिले हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

बाहरी कड़ियाँ


भारतकोश के कुछ लेख

हम्पी   •   कोलकाता   •   वाराणसी   •   होली   •   सरोजिनी नायडू   •   गुजरात   •   बाघ   •   महात्मा गाँधी   •   जवाहरलाल नेहरू   •   शिवाजी   •   चंद्रशेखर वेंकट रामन   •   भगतसिंह   •   रबीन्द्रनाथ ठाकुर   •   गोवा   •   जलियाँवाला बाग़   •   ब्रज   •   भारत रत्‍न   •   कृष्ण   •   रंग   •   भारत का इतिहास


Book-icon.png संदर्भ ग्रंथ सूची

वर्णमाला क्रमानुसार पन्ने की खोज कर सकते हैं

अं
क्ष त्र ज्ञ श्र अः
निजी टूल
नामस्थान
संस्करण
क्रियाएं
सुस्वागतम्
संक्षिप्त सूचियाँ
सहायता
सहायक उपकरण