छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहां जाएं: भ्रमण, खोज
गणराज्य कला पर्यटन दर्शन इतिहास धर्म साहित्य सम्पादकीय सभी विषय ▼
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
हिन्दी भूगोल इतिहास विज्ञान अर्थशास्त्र शिक्षा कम्प्यूटर कला राजनीति चित्र महाभारत रामायण खेल
राज्यों के सामान्य ज्ञान
छत्तीसगढ़ झारखण्ड

पन्ने पर जाएँ

1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19

1. निम्नलिखित में से छत्तीसगढ़ का कौन-सा नगर महानदी के किनारे पर स्थित नहीं है?

रायगढ़
सिरपुर
शिवरीनारायण
राजिम

2. छत्तीसगढ़ का 'तालागाँव' किस नदी के तट पर बसा हुआ है?

महानदी
खारून
मनियारी
हसदो
चित्रकूट जलप्रपात, छत्तीसगढ़
मनियारी नदी छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर ज़िले के उत्तर-पश्चिम में लोरमी पठार के सिंहावल नामक स्थल से निकलती है। राज्य का एक प्रमुख गाँव 'तालागाँव' भी मनियारी नदी के किनारे ही स्थित है। मनियारी नदी दक्षिण-पूर्व भाग में बिलासपुर तथा मुंगेली तहसील की सीमा बनाती हुई प्रवाहित होती है। इसकी सहायक नदियाँ आगर, छोटी नर्मदा तथा घोंघा हैं।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-मनियारी

3. छत्तीसगढ़ का 'एक सरवर' किसे कहा जाता है?

एक उत्तम तालाब को
एक बार अच्छी वर्षा को
एक अंक भार घास
एक घेरा केल

4. वर्षा ऋतु में गाया जाने वाला छत्तीसगढ़ी गीत कौन-सा है?

बारामासी
फाग
सवनाही
इनमें से कोई नहीं

5. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान किसे माना जाता है?

रायपुर
दुर्ग
चांपा
सरगुजा
छत्तीसगढ़ का मानचित्र
चांपा छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक महत्त्वपूर्ण नगर है। वर्तमान समय में इस नगर को 'कोसा', 'कांसा' और 'कंचन' की नगरी कहा जाता है। प्राचीन काल में चांपा एक ज़मींदारी थी। यहाँ के ज़मींदार नेमसिंह के वंशज अपनी ज़मींदारी सदर मुख्यालय मदनपुरगढ़ से चांपा ले आये थे। छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे गर्म नगर में चांपा का नाम आता है। चांपा नगर छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक महत्त्वपूर्ण जंक्शन है, जो 22.2 अंश उत्तरी अक्षांश और 82.43 अंश पूर्वी देशांन्तर पर स्थित है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-चांपा

6. छत्तीसगढ़ की दूसरी महत्त्वपूर्ण नदी शिवनाथ का उद्गम स्थल कौन-सा है?

पानाबरस पहाड़ी
नंदराज चोटी
श्रंगी पर्वत
गड़िया पहाड़

7. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर किस नदी के किनारे पर बसी है?

केलो
हसदी
खारून
महानदी
खारून नदी
'खारून नदी' शिवनाथ नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है। भारत के राज्य छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर खारून नदी के किनारे पर ही बसी हुई है। इस नदी का उद्गम छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग क़िले के दक्षिण-पूर्व में पेटेयुवा के समीप है। यह नदी 80 किलोमीटर उत्तर की ओर प्रवाहित होकर जामघाट के समीप शिवनाथ नदी में मिल जाती है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-खारून

8. कांकेर ज़िला किस नदी के किनारे पर बसा है?

महानदी
दूध नदी
हट कूल नदी
इंदिरा नदी

9. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे ठण्डा स्थान कौन-सा माना जाता है?

बस्तर
अम्बिकापुर
सरगुजा
रायपुर
बोरानदेव मन्दिर, छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर मध्य भारत के उत्तरी छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित एक नगर है। यह नगर भूतपूर्व सरगुजा, विश्रामपुर के नाम से भी जाना जाता है। जब यह नगर भूतपूर्व सरगुजा रियासत की राजधानी था, तब 'सरगुजा' कहलाता था। छत्तीसगढ़ राज्य का यह नगर राज्य में सबसे ठण्डे स्थानों में से एक है। यह सड़क मार्ग से धर्मजयगढ़, पटना व सोनहट से जुड़ा है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-अम्बिकापुर

10. सरगुजा ज़िले की जीवन-रेखा नदी कौन-सी मानी जाती है?

रेणु नदी
कन्हर
गोपद नदी
बरनई नदी

11. छत्तीसगढ़ में मैंगनीज़ सबसे अधिक किस ज़िले में पाया जाता है?

रायपुर
बिलासपुर
रायगढ़
दुर्ग
मैंगनीज़
बिलासपुर शहर, छत्तीसगढ़ राज्य, मध्य भारत में अरपा नदी के पश्चिम में स्थित है। यहाँ पर कृषि व्यवसाय मुख्य रूप से किया जाता है, और यह चावल व आटे की मिल, आरा मिल और चमड़ा निर्माण का व्यावसायिक केंन्द्र भी है। बिलासपुर अपने खनिजों के लिए सम्पूर्ण भारत में बहुत ही प्रसिद्ध है। यह छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ी मात्रा में मैंगनीज़ उत्पादन करने वाला राज्य है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-बिलासपुर

12. 'तांदुला जलाशय' छत्तीसगढ़ के किस ज़िले में स्थित है?

दुर्ग
कवर्धा
रायपुर
राजनांदगाँव

13. 'गंगरेल बाँध' का उदघाटन श्रीमती इन्दिरा गाँधी ने कब किया?

सन 1974
सन 1972
सन 1980
सन 1976

14. छत्तीसगढ़ में मक्का का सर्वाधिक उत्पादक क्षेत्र कौन-सा है?

बस्तर
कोरिया
दंतेवाड़ा
सरगुजा
मक्का
सरगुजा छत्तीसगढ़ राज्य का एक महत्त्वपूर्ण ज़िला है, जिसकी सीमाएँ कोरबा, बिलासपुर, कोरिया, सीधी (मध्य प्रदेश), बिहार और जशपुर से मिली हुई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में यह ज़िला सर्वाधिक मक्का उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। सरगुजा ज़िला आदिकाल से ही राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र रहा है, जिसके प्रमाण यहाँ मिलते हैं।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-सरगुजा

15. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध 'अचानकमार वन्य जीवन अभयारण्य' किस ज़िले में स्थित है?

रायपुर
बिलासपुर
जगदलपुर
दुर्ग

आपके अंक 0 / 0

पन्ने पर जाएँ

1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
हिन्दी भूगोल इतिहास विज्ञान अर्थशास्त्र शिक्षा कम्प्यूटर कला राजनीति चित्र महाभारत रामायण खेल
राज्यों के सामान्य ज्ञान
छत्तीसगढ़ झारखण्ड

ऊपर जायें

प्रमुख विषय सूची

गणराज्य कला पर्यटन जीवनी खेल दर्शन संस्कृति
इतिहास भाषा साहित्य विज्ञान कोश धर्म भूगोल
सम्पादकीय फ़ेसबुक पर भारतकोश (नई शुरुआत)
सुझाव दें फ़ेसबुक पर शेयर करें    ट्वीट करें

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

अं
क्ष त्र ज्ञ श्र अः


Book-icon.png संदर्भ ग्रंथ सूची


निजी टूल
नामस्थान
संस्करण
क्रियाएं
सुस्वागतम्
संक्षिप्त सूचियाँ
सहायता
सहायक उपकरण