मेहरुन्निसा परवेज

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:14, 22 दिसम्बर 2012 का अवतरण (''''मेहरुन्निसा परवेज'''' (जन्म- 1944, बालाघाट, [[मध्य प्रद...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

मेहरुन्निसा परवेज' (जन्म- 1944, बालाघाट, मध्य प्रदेश) भारत की आधुनिक महिला साहित्यकार और कहानीकार हैं। मध्य प्रदेश के आदिवासी ज़िले बालाघाट में जन्मी मेहरुन्निसा परवेज साहित्यिक पत्रिकाओं को पढ़ते एवं आस-पास के वातावरण को देखते हुए साहित्यिक लेखन के क्षेत्र में आ गईं। परवेज जी कहती हैं कि "घर में साहित्य का माहौल नहीं था, किंतु परिस्थितियाँ ऐसी थीं, जिन्होंने मेरे मन को साहित्य रचना की ओर प्रेरित किया।"

रचनाएँ

मेहरुन्निसा परवेज की कहानियों में पारंपरिक घरों की बंदिशें, महिलाओं के संघर्ष, आदिवासी अंचल की समस्याएँ बहुधा आती हैं। वर्ष 1969 में उनका पहला उपन्यास 'आंखों की दहलीज' प्रकाशित हुआ था, लेकिन बाद के उपन्यास 'कोरजा' और 'अकेला पलाश' ज्यादा चर्चित हुए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख