गया सेठ अखाड़ा, वाराणसी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:56, 1 अगस्त 2017 का अवतरण (Text replacement - " रूके " to " रुके ")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कोयला बाज़ार की घुमावदार गलियों के बीच अखाड़ा गया सेठ मौजूद है। कोई 75 वर्ष पहले यह स्थापित हुआ। गया सेठ के भाई गजाधार सेठ ने बताया- “भइया उ जमाना ही लड़ै भिड़ै वाला रहा, चारो तरफ सस्ती थी, कोई चिन्ता नाहीं रहत रहा, खूब खाओ, खूब लड़ो, हमें याद है हम अउर भइया अखाड़े पर संगे उतरत रहे, लड़े वाला पहिले हमसे लड़ता रहा फिर भइया से। शिवपुर के एक ठाकुर साहब थे। उन दिनों सामने खटिया पर बैठना इज्जत के ख़िलाफ़ रहा। भूल से तहिया हम लोग ऊहाँ बैठ गये- ‘ठाकुर के ललकारने पर दुनो जने से कई पक्कड़ भवा।’ ऊहाँ से लौटकर भइया ने ई अखाड़ा खोदवाया।” 90 वर्ष के इस बूढ़े शेर ने बताया कि यहाँ सिर्फ कुश्तियाँ होती हैं। चमकी से लेकर ढाँक मारने तक का दाँव सिखाया जाता है। उन्होंने 370 दाँवों की चर्चा की। उन्होंने कहा- “रुपया सेर घी, दू आना दूध, चपक के खाना खात जात रहा और सिकड़ौल तक बिना रुके दौड़ल जात रहा। कोई शरम-वरम नाय रहा आजकल लड़िकन तौ इहौ करै में लजात हैं अरे! जब नाचे के तब घूँघट का…।” मन्नू, मनोहर, बनारसी, मुन्ना इस अखाड़े के प्रसिद्ध पहलवान थे, जिन्होंने बिजनौर, कलकत्ता, केरल, बम्बई तक जाकर ‘चाँदी जैसा गदा’ प्राप्त किया। शिल्डों और पुरस्कारों की ढेर लगी है इस अखाड़े की।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अखाड़े/व्यायामशालाएँ (हिंदी) काशीकथा। अभिगमन तिथि: 19 जनवरी, 2014।

संबंधित लेख