कोयल नदी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
अश्वनी भाटिया (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:08, 21 अगस्त 2010 का अवतरण
- यह नदी राँची के पठार के मध्य से निकलकर पाट के घुमावदार प्रवाह क्षेत्र से होती हुई उत्तर की ओर प्रवाहित होती है।
- अपने उदगम से 255 किमी॰ की दूरी तय कर यह सोन नदी में मिल जाती है।
- यह नदी गर्मी के मौसम में सूख जाती है, लेकिन वर्षा के दिनों में तुरन्त बाढ़ के साथ उमड़ कर बहने लगती है।
- राँची और हज़ारीबाग़ पठार से होते हुए आने वाली औरंगा नदी और अमानत नदी इसकी सहायक नदियाँ हैं।
- औरंगा नदी राँची ज़िले के सोहिदा गाँव से निकलकर 80 किमी॰ की यात्रा तय करती है और कोयल नदी में मिल जाती है।
- अमानत नदी हज़ारीबाग़ ज़िले से निकलकर कोयल मेदिनीनगर के पास 10 किमी॰ उत्तर-पूर्व में मिलती है।
- इस नदी पर बूढ़ा प्रपात है, जिसकी ऊँचाई 450 फ़ीट है।
- यह झारखण्ड का सबसे ऊँचा प्रपात है।
|
|
|
|
|